News

रक्षा मंत्री बोले- बढ़ रही देश की आर्थिक ताकत, जल्द बनेगी दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

By Mani 3 min read

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें:    07- अक्टूबर- मंगलवार

1.कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। यह अत्यंत निंदनीय है। ऐसी स्थिति में न्यायमूर्ति गवई द्वारा प्रदर्शित धैर्य की मैं सराहना करता हूं

2. CJI बी आर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाला वकील राकेश किशोर सस्पेंड, लाइसेंस रद्द, देश में कहीं भी नहीं कर पाएगा वकालत

3.‘ऊपर वाला ही जानता है’; पाकिस्तान के भविष्य को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का तंज

4.रक्षा मंत्री बोले- बढ़ रही देश की आर्थिक ताकत, जल्द बनेगी दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

5. पड़ोसी अच्छे हों या नहीं, भारत अब तुलना से आगे बढ़ चुका है', जयशंकर ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

6. इस दौरान विदेश मंत्री ने याद करते हुए कहा कि जब वे 1970 के दशक में विदेश सेवा में आए थे, तब भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अक्सर तुलना होती थी। लेकिन अब वैसी बात नहीं होती। आज जब मैं दुनिया के नेताओं से मिलता हूं, तो वैसी तुलना सुनने को नहीं मिलती जैसी पहले होती थी।

7.बिहार में 2 फेज में विधानसभा चुनाव: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, नतीजे 14 नवंबर को, महागठबंधन और NDA के बीच मुकाबला, दांव पर नीतीश से लेकर तेजस्वी तक की साख

8.राहुल गांधी के आरोपों पर मुस्कुराए मुख्य चुनाव आयुक्त, फर्जी मतदान पर बोले- जरूरत हुई तो बुर्कानशीं वोटर्स की जांच होगी

7. राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को नतीजे; इनमें राजस्थान की अंता और पंजाब की तरनतारन

10.सीजेआई गवई पर हुए हमले की सोनिया गांधी ने की निंदा; कहा- यह हमला संविधान पर हमले जैसा, यह न केवल उन पर, बल्कि हमारे संविधान पर भी हमला है। मुख्य न्यायाधीश गवई बहुत दयालु रहे हैं, लेकिन पूरे देश को गहरी पीड़ा और आक्रोश के साथ उनके साथ एकजुटता से खड़ा होना चाहिए

11. बिहार -मतदाता सूची से हटाए गए 23 लाख महिलाओं के नाम'; चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा आरोप

12.अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें... रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी

13.राजस्थान - जयपुर SMS अग्निकांड में 19 घंटे बाद पहली कार्रवाई, अधीक्षक-ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज को हटाया, XEN निलंबित; 8 मृतक के परिवारों को मिलेंगे 10-10 लाख

14. सोना-चांदी में अंधी तेजी! ग्लोबल संकेतों से रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा गोल्ड, सिल्वर में भी जबरदस्त उछाल

15. धनतेरस-दिवाली और शादियों के सीजन से पहले 'सोने में आग', बाजार में हलचल, सोना खरीदा अब एक आम परिवार के लिए मुश्किल ही नहीं परेशानी का सबब बनता जा रहा है। सर्राफा कारोबार भी सोने की बढ़ती कीमतों के कारण चिंता में हैं। उनका मानना है कीमतें ऐसे ही बढ़ती रहीं तो उनके पास कौन इसकी खरीदारी करने आएगा?

16.फ्रांस में 27 दिन में PM का इस्तीफा, इतिहास में सबसे कम समय तक रहे, 1 साल में 4 प्रधानमंत्री ने पद छोड़ा

17. ठंड की आहट... देर रात दिल्ली-एनसीआर राजस्थान के कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, तापमान में आई गिरावट


You may also like: शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-20-08-2025-संसद ने ऑनलाइन गेमिंग को बैन करने वाले विधेयक को दी मंजूरी, जेल और 2 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.